डॉ0 अनिल चड्डा का जीवन परिचय
---------------------------------

डॉ0 अनिल चड्डा जी का जन्म सन् 1952 को दिल्ली में हुआ था। यहीं से विज्ञान में स्नातक शिक्षा ग्रहण करने के बाद वर्तमान में सरकारी नौकरी में सेवारत हैं।
हिन्दी के प्रति प्रेम और हिन्दी कविता में कुछ विशेष करने की ललक से इन्होंने हिन्दी साहित्य से परास्नातक की शिक्षा ग्रहण करने के बाद हिन्दी से ही अपना शोध-कार्य सम्पन्न कर पी-एच0 डी0 की उपाधि प्राप्त की।
लेखन कार्य विशेष रूप से कविता लेखन बचपन से ही (लगभग 14-15 वर्ष की उम्र से) करते आ रहे हैं।
कवितायें सरिता, मुक्ता, दैनिक ट्रिब्यून आदि में नियमित रूप से प्रकाशित होतीं रहीं हैं।
वर्तमान में आप केवल ब्लाग संसार से जुड़े हैं। कविताओं का प्रकाशन इनके अपने ब्लाग के अतिरिक्त साहित्यकुंज, हिन्दयुग्म, शब्दकार आदि पर भी होता रहता है।
सम्पर्क के लिए आपकी ई-मेल anilkr112@gmail.com है।

 
शब्दकार साथियों का परिचय - by Templates para novo blogger - Tested by Blogger Styles